
बीडीओ ने मतदाता सूची विखंडीकरण को लेकर बीएलओ
संघ की बैठक…..
सरायकेला Sanjay : सरायकेला प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में बीडीओ मृत्यंजय कुमार की अध्यक्षता में बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने कहा कि सरायकेला नगर पंचायत में विधानसभा चुनाव में 12 बूथ हैं जबकि निकाय चुनाव में 11 बूथ ही बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 11 बूथ में बूथ वार मतदाताओं का विभक्तिकरण किया जाना है। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का विखंड़ीकरण कार्य सात अक्टूबर से शुरू हो गया है जो 17 अक्टूबर तक चलेगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। दावा एवं आपत्ति 29 अक्टूबर तक प्राप्त किये जाएंगे। दावा एवं आपत्ति का निराकरण एवं मतदाता सूची का आंतिम प्रकाशन चार नवंबर को होगा। आंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची सात नवंबर को चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची के विखंडीकरण कार्य के लिए चार शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। मौके पर कई बीएलओ उपस्थित रहे।


