Spread the love

सरायकेला प्रखंड में उकरी गांव से शुरू हुआ कांग्रेस पार्टी

की भारत जोड़ो यात्रा…..

सरायकेला Sanjay। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ ऊपर दुगनी पंचायत के उकरी गांव से किया गया। इस दौरान कॉन्ग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ भारत जोड़ यात्रा करते हुए केंद्र के भाजपा सरकार के गलत नीति और उसके कारण बढ़ती हुई महंगाई को लेकर जमकर नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव लाल बहादुर सिंह देव, सांसद प्रतिनिधि राज बागची एवं सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए भारत जोड़ो यात्रा में आम जनता के बीच केंद्र की भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों और गलत नीतियों का विरोध करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सचिव धीरू महतो, पार्टी कार्यकर्ता हीरालाल सरदार, तपन सरदार, काठिया सरदार, मनोज सरदार, लखींद्र मोदी, प्रदीप प्रधान, शिवचरण सरदार एवं वासुदेव सरदार सहित अन्य भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed