Advertisements
Spread the love

छठ व्रतियों के लिए जय श्रीराम समिति के द्वारा निशुल्क गेहूं का हुआ वितरण….

लोहरदगा  : तीन दिवसीय आस्था का महा पर्व छठ में जय श्रीराम समिति के द्वारा गुदरी बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रत्येके वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए लाल गेहूं का नि:शुल्क वितरण किया गया । वही डॉ0 टी साहू ने कहा जय श्रीराम समिति सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती समिति इस तरह के सराहना करती है । अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा छठ मैया के आशीर्वाद से आज जय श्रीराम समिति के बैनर तले छठ व्रतियों के बीच गेहूं वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और आगे भी होता रहेगा । मौके पर संरक्षक डॉ0 टी साहू, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजीव रंजन कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर सिंह जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव,प्रदीप साहू, अनुज कुमार, गुड्डू राय, नीरज साहू,राज महतो,विक्रम दास,संजय कुमार,बिंदिया देवी,मोनू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे ।।

Advertisements

You missed