Advertisements
Spread the love

दीपावली व बंदना पर्व के शुभ अवसर पर डोबो बस्ती में विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे ईचागढ़ विधायक सविता महतो…

 

चाण्डिल (परमेश्वर साव ) : अनुमण्डल क्षेत्र के तामुलिया पंचायत अंतर्गत डोबो बस्ती के फुटबॉल मैदान में बांदना पर्व के शुभ अवसर पर ओल्ड बस्ती डोबो कमिटी के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l
जिसमें बिस्कुट रेस, स्लो साईकिल, रस्सी खिंच, मोमबत्ती रेस, चम्मच रेस, हंडी फोड़, म्यूजिकल चेयर आदि खेल सामिल था l आसपास के ग्रामीणों ने खेल प्रतियोगित में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l प्रतियोगिता का लुफ्त उठाने के लिए आस पास के ग्रामीणों की भीड़ सेकड़ो की तदाद में जुटे l वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो सम्मलित होकर प्रतिभागियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया, विंदुवार नियमित खेल के कई फायदे भी गिनाये I

Advertisements

इस अवसर झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अर्शद उपस्थित थे l प्रतोयोगिता के दौरान विभिन्न खेल में विजय हुए प्रतिभागियों को कमिटी के सदस्य मनोज महतो, संतोष महतो, नन्दलाल महतो, जगबंधु उर्फ काल्टू सिंह, पप्पू महतो, भूषण महतो, कंचन शुक्ला, आदि ने पुरस्कार वितरण किया l जिससे सभी खेलप्रेमियों के मुँह पे खुशी की झलक देखते ही बन रहा था l वहीं कार्यक्रम के अंत में मंच संचालक भरत महतो को जगबंधु सिंह व भूषण महतो द्वारा सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया l

वहीं कमिटी द्वारा आज शाम को उक्त स्थल पर झुमुर गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें पुरुलिया के सुप्रसिद्ध गायक शंकर तन्तुबाई और मीरा दास ने अपने जलवा विखेरा l कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने दर्शकों को खूब झुमाया l

 

You missed