Advertisements

पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर चला विशेष सफाई अभियान…
सरायकेला। कार्तिक पूर्णिमा से पूर्व 5 दिनों के पंचक स्नान और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान एवं पूजन को लेकर विशेष साफ सफाई अभियान शुरू किया गया। इसके तहत सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी घाटों तक आने जाने वाले रास्तों की विशेष रुप से साफ सफाई की गई। सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह की देखरेख में सफाई कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों तक आवागमन के मार्ग और उसके आसपास की सफाई की गई। इस अवसर पर सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा लोगों को स्वच्छता अपनाने और पूजन उत्सव को देखते हुए घाटो तक के आवागमन के मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisements

Related posts:
बहरागोड़ा: शासन गांव के हरिजन टोला में बीते कई महीने से चापाकल खराब, पानी की समस्या से जूझ रहे ग्राम...
दुमका:जिसे मां व परिवार ने ठुकराया, अब इटली होगा उसका घर बेटे को गोद में लेते ही खुशी से रोने लगे इट...
सरायकेला अंचल अंतर्गत विजयतरण गांव स्थित क्षेत्र प्रसिद्ध आस्था के केंद्र राम बाबा आश्रम में ओम नमो ...

