जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मोहन मुर्मू मामले पर लिया संज्ञान; विक्टिम के परिवार
की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नियमानुसार विक्टिम कंपनसेशन उपलब्ध कराने के
लिए गए निर्णय…
सरायकेला। सरायकेला बालमित्र थाना के हाजत में मृत हुए नाबालिग मोहन मुर्मू मामले में बार एसोसिएशन सरायकेला खरसावां द्वारा विक्टिम के परिवार को मुआवजा राशी उपलब्ध करने सम्बन्धित दिए गए आवेदन के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संज्ञान लेते हुए विक्टिम मोहन मुर्मू के परिवार के आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार उन्हें विक्टिम कंपनसेशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस आलोक में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश को यथाशीघ्र विक्टिम के माता-पिता या रिश्तेदार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवेदन ( बैंक संबंधित विवरण के साथ ) प्राप्त करने के निर्देश दिए गया है। ताकि उन्हें यथाशीघ्र अंतरिम वित्तीय सहायता पहुंचाई जा सके।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Jamshedpur : पोटका प्रखंड तूल ग्राम में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 4 करोड़ 20 लाख की लागत स...
Saraikela ठनका ने बरपाया कहर; घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे 15 वर्षीय बालक की गई जान. दुर्गा मैदान के...
Chakradharpur : ड्राईवर को आई झपकी और खेत में जा गिरी एक्सयूवी कार, एयरबैग ने बचाई कार सवार लोगों की...

