Advertisements

धान की फसल लगे खेत में घुसे मवेशियों से उत्पन्न विवाद को जिप सदस्य शंभू मंडल ने
सुलझाया…
सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत तिरुलडीह गांव में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को धान की फसल को बर्बाद किए जाने के कारण सालडीह गांव के लगभग 40 मवेशियों को बंधक बनाया गया। ग्रामीणों द्वारा फसल बर्बादी के एवज में प्रत्येक मवेशी मालिक से पांच-पांच सौ रुपए की मांग की जाने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल एवं मुखिया को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य शंभु मंडल गांव पहुंचे। तथा दोनों पक्षों से बात करते हुए मामले को शांत किया। और प्रभावित ग्रामीणों को उचित मुआवजा भी दी गई। इस अवसर पर बीरबांस पंचायत के पूर्व मुखिया, सालडीह गांव के ग्राम प्रधान एवं तिरुलडीह गांव के ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती ने उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात कर क्षेत्र के विभिन्न जन समस्...
सरायकेला : 5 डिसमिल जमीन की जगह धोखे से लिख वाली 2 एकड़ 70 डिसमिल जमीन; पीड़ित ने उपायुक्त से लगाई न...
SARAIKELA NEWS : डालसा ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को विधिक सेवा के प्रति किया जागरूक . ...

