Advertisements
Spread the love

दूसरी नोटिस शीघ्र मिलने की आशंकाओं से रांची नहीं छोड़ने

का विधायकों को निर्देश…..

रांची (ए के मिश्रा) राज्य की विधि व्यवस्था एवं राजनीतिक गतिविधियों की उठापटक से झारखंड की अभी पीछा छोटती नजर नहीं आ रही है। विश्वस्त सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार एक शीघ्र ही नोटिस और हेमंत सोरेन को मिलने वाली है। जिसकी नजाकत को समझते और देखते हुए हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के सभी विधायकों को झारखंड रांची में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार ईडी के द्वारा भी नए सिरे से सवाल तैयार कर नोटिस शीघ्र भेजने की तैयारी चर्चाओं के अनुसार चल रही है। वर्तमान परिस्थितियों में झारखंड की विकास और विधि व्यवस्था की स्थिति समझ से परे होती जा रही है। पदाधिकारी और आम जनता असहज महसूस करने लगे है। खैर जो भी परिस्थितियां बनी है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि झारखंड के राजनीति में ईडी के करवाई से झारखंड की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा और क्या गुल खिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में आम जनता और पदाधिकारी सभी द्वंद और असमंजस की स्थिति में है। झारखंड की राजनीति हालात और ईडी के कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई है।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर