Advertisements
Spread the love

निदेशक डी.आर.डी.ए. पूर्वी सिंहभुम ने घाटशिला प्रखण्ड के द्वारा संचालित योजनाओं

का भौतिक निरिक्षण किया….

घाटशीला (दीपक नाग) : श्री सौरभ कुमार सिन्हा, निदेशक डी.आर.डी.ए. पूर्वी सिंहभुम, जमशेदपुर सह- वरिय प्रभारी पदाधिकारी, घाटशिला के द्वारा घाटशिला प्रखण्ड कार्यालय में संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। तत्पश्चात योजनाओं का भौतिक निरिक्षण भी किये।


निरिक्षण के क्रम में श्री कुमार एस. अभिनव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,घाटशिला,सहायक अभियंता (मनरेगा), प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक (मनरेगा), कनिंय अभियंता(15वाँ वित्त) आदि के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय रुर्बन मिशन अन्तर्गत काशिदा पंचायत में संचालित हेरिटेज विलेज, टेलरिंग प्रोडक्सन युनिट,मार्केट कॅमप्लेक्स आदि योजनाओं का निरिक्षण करते हुए आमाईनगर ग्राम में स्थित हेल्थ एण्ड वेनटीलेशन सेंटर का औचक निरिक्षण किया गया।

 

You missed