Advertisements
Spread the love

लाभुक समिति बदलने को नोटिस जारी…

सरायकेला Sanjay  : सरायकेला के प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, उप प्रमुख बासुदेव महतो, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो व सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 की लंबित योजनाओं का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में बीडीओ ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए लाभुक समिति बदलने का निर्देश दिया। साथ ही निविदा में लंबित योजना में संवेदक को अंतिम नोटिस देते हुए काली सूची में डालने हेतु अनुशंसा भेजने का निर्देश दिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 की योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

You missed