Advertisements

बैंक सेफ्टी को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने सभी बैंक
प्रबंधकों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश…
सरायकेला Sanjay : सरायकेला थाने में गुरुवार को बैंक सेफ्टी को लेकर सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई. जहां सरायकेला के अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा और प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित रहे. जहां बैंक में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर सभी बैंक प्रबंधकों से जानकारी ली गई और बैंक में सुरक्षा को लेकर एवं सुरक्षा गार्ड रखने को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए गए. बता दें कि लगातार बैंक के एटीएमओं में हो रही लूट समेत अन्य मामलों को देखते हुए स्थानीय थाना प्रभारी ने आज सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की एवं विभिन्न सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।
Advertisements

Related posts:
रामगढ़ : यज्ञअनुष्ठान होने से पूरे क्षेत्र का वातावरण पवित्र हो जाता हैं विधायक सुनीता चौधरी...
सरायकेला : शोभा की वस्तु बनी गैरेज चौक की हाई मास्ट लाइट; सांझ ढलते ही राहगीरों को करना पड़ता है परे...
RAJNAGAR : झामुमो प्रखंड कमेटी ने प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों से की औपचारिक मुलाकात।कई मुद्दों पर ...

