Spread the love

आदिवासी आदिम जनजाति की बेटी  रेबिका पहाड़िया के हत्यारे

को स्पीडी ट्रायल करा कर फांसी देने की मांग करते हुए भाजपा

महिला मोर्चा ने किया आक्रोश प्रदर्शन….

सरायकेला Sanjay । राज्य में लगातार हो रहे महिला हिंसा और साहिबगंज जिले में बीते दिनों आदिवासी आदिम जनजाति की बेटी रेबिका पहाड़िया के साथ हैवान दिलदार अंसारी के द्वारा किए गए वीभत्स कुकृत्य के विरोध में भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा सराइकेला स्थित गैरेज चौक पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में झारखंड सरकार का पुतला दहन करते हुए हेमंत सरकार से इस्तीफे की मांग की गई। रोष पूर्ण प्रदर्शन करते हुए मांग किया गया कि झारखंड की आदिवासी आदिम जनजाति की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ वीभत्स कुकृत्य कर उसकी हत्या कर उसके लास्ट के 12 टुकड़े कर फेंक देने वाले हैवान दिलदार अंसारी के खिलाफ झारखंड पुलिस स्पीडी ट्रायल करा कर रुबिका के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दिलाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, रमेश हांसदा, संजय सरदार, पुत्कर हेंब्रम, रीता दुबे, सूर्या देवी, मंजू सिंह, बद्री दारोगा, मनोज महतो, माइकल महतो, तुषार कांत दुबे, अमित केसरी, मुजाहिद खान, अभिषेक आचार्य, सोहन सिंह एवं सुमित चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

You missed