Advertisements
Spread the love

विधायक ने विद्यालय में अतिरिक्त  कमरे का किया शिलान्यास…

मुरी (संदीप पाठक) :- सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को बंता  राजकीय उच्च  विद्यालय में एक अतिरिक्त कमरे का शिलान्यास किया। लगभग 6 लाख रूपए की लागत से एक कमरे का निर्माण विधायक मद की राशि से किया जाएगा।  इस अवसर पर विधायक सुदेश कुमार महतो कहा कि अगर शिक्षकों की टीम में दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो  सरकारी स्कूलों में भी बेहतर परिणाम हो सकते है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक  सुधार लाकर निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर शिक्षा व्यवस्था बहाल की जाएगी। विद्यालय में विद्यार्थियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से होने वाली परेशानी अब नहीं होगी। विधायक ने विभाग के अधिकारियों को भवन निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख जितेंद्र बढ़ाईक, अंचलाधिकारी धर्मेंद्र दुबे, विद्यालय प्राचार्य सरिता देवी, प्रफुल्ल कुंम्हार, सुशील कुमार दीपक दास, अन्त प्रजापति, निशा एवं स्कूली छात्र-छात्राएं समेत अभिभावक उपस्थित थे।

Advertisements

You missed