Advertisements
Spread the love

नारायण सोसो में आजसू पार्टी ग्राम कमेटी के साथ महिला कमेटी का भी चुनाव

किया गया…..

अनगड़ा Arjun Kumar । 31 दिसम्बर अनगड़ा पंचायत नारायण सोसो में आजसू पार्टी ग्राम कमेटी के साथ महिला कमेटी का भी चुनाव किया गया। प्रखंड उपाध्यक्ष सोहन मुंडा के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के खिजरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव, विशिष्ट अतिथि अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो, कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार साहू सरिता देवी सोहराई उरांव मौजूद रहे।

Advertisements

 

इस कार्यक्रम में महिलाओं की पंचायत कमेटी बनाकर महिलाओं को आजसू का जनाधार बढ़ाने और संगठन मजबूत करने के ऊपर जोर दिया गया साथ ही युवाओं को आजसू से जोड़कर 12 तारीख को विश्व युवा दिवस पर आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा अब आजसू का नया उलगुलान चालू होगा इस मौके पर मंच संचालन प्रखंड सह-सचिव केशव महतो ने किया अनगड़ा में महिला पंचायत समिति इकाई के रूप में बुधनी देवी, शांति देवी सुभानी देवी, सुनीता देवी, अनीता मुंडा, सरस्वती कुमारी को चुना गया। ग्राम प्रभारी के रूप अनगड़ा अजय बड़ा, संजय मुंडा, महुआ टोला अमित उरांव मनोनीत किया गया ।इस सभा में बहा उरांव,अशिष मुंडा, बसमतिया देवी, विश्व नाथ भोगता, मनोज मुंडा, रोहित महतो, मयंक बड़ाइक, सुनीता देवी, राकेश महतो, उमेश महतो, पुनम देवी, मुख्य रूप से मौजूद रहे।
फोटो 2

You missed