राजनगर से हेंसल बाजार में बेरियर हेतु भाजयुमों ने थाना को सौंपा ज्ञापन।
Advertisements

Advertisements

राजनगर : भाजपा युवा मोर्चा के पूर्वी प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ गोप के नेतृत्व में राजनगर से हेंसल तक बेरियर लगवाने की मांग को लेकर गुरुवार को राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा ।जिसमें हाता चाईबासा मुख्य मार्ग के हेंसल बाजार से राजनगर के बीच आये दिन बढ़ती सड़क दुर्घटना , विशेषकर बाजार इलाके में भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रण हेतु राजनगर से हेंसल बाजार तक बेरियर लगवाने की मांग की गई।वहीं इस मौके पर भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ गोप,उपाध्यक्ष यादव प्रधान,शिवदुलाल आचार्या,लाल मोहन महतो,अमृत गोप,अजय गोप,पप्पू कुमार ज्योतिषी आदि उपस्थित थे।

