Advertisements
Spread the love

तिथि भोजन पर स्कूली बच्चों ने मध्यान्ह भोजन में कई विशेष

पकवान….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नुपुंग एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकसाही में मध्यान्ह भोजन योजना से संबंधित तिथि भोजन के रूप में आयोजन हुआ। जिसमें सभी बच्चों को विशेष भोजन के तहत भोजन खिलाया गया। एवं सभी छात्र छात्राओं को तिथि भोजन के रूप में आयोजन हेतु बताया गया।

 

इस अवसर पर सरायकेला प्रखंड के मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार गोप सहित उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वपन कुमार महतो एवं शिक्षक तरुण कुमार प्रधान, शिक्षक किशोर कुमार यादव, शिक्षक प्रकाश टूडू, मुगली महतो, सुनीता महतो, तारा महतो तथा विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो एवं पूर्व मुखिया गुरुपद महतो मुख्य रूप में उपस्थित रहे। और मध्यान्ह भोजन योजना का तिथि भोजन का अनुश्रवण किया गया। विद्यालय में सभी तरह के साफ सफाई एवं रसोई साफ पाया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांकसाही में भी आयोजित की गई थी। उसमें भी सभी तरह की व्यवस्था सही पाई गई। उसमें प्रधानाध्यापक निराकर महतो, शिक्षक प्रकाश चंद्र महतो, शिक्षक मनोज कुमार महतो एवं प्रखंड मध्यान्ह भोजन योजना प्रभारी राजाराम महतो सरायकेला उपस्थित रहे। उक्त विद्यालय में भी सभी प्रकार ठीक पाया गया।