Advertisements
Spread the love

नारी शक्ति महिला मंडल जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ 207 कार्ड धारी जिला समाहरणालय पहुंच किया यलगार; उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा…..

हुजूर, 5 महीने से नहीं मिला मुफ्त राशन; डीलर देता है धमकी…..

सरायकेला। गम्हरिया के तिरला गांव के टोला बालीडीह एवं रंगाटाँड के 207 कार्ड धारी अपने जन वितरण प्रणाली की दुकान नारी शक्ति महिला मंडल की गंभीर शिकायत लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में जन वितरण प्रणाली की दुकान नारी शक्ति महिला मंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्ड धारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद कार्ड धारियों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत से मिलकर जन वितरण प्रणाली की दुकान नारी शक्ति महिला मंडल के खिलाफ 8 सूत्री शिकायत पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव में संचालित नारी शक्ति महिला मंडल 73/09 नामक जन वितरण प्रणाली की दुकान मनमानी रवैया अपनाता है। और कभी भी समय पर दुकान नहीं खुलता है। प्रत्येक वजन में 1 किग्रा कटौती करके राशन देता है। और महीने के अंतिम तीन-चार दिन ही दुकान खुलता है। जिसके द्वारा नवंबर 2022 से अब तक का राशन नहीं वितरित किया गया है। और एक ही बोरा को बार-बार चढ़ा कर वजन किया जाता है। पीएमजीकेएवाई के मुफ्त राशन का वितरण बीते 5 महीने से नहीं किया गया है। और ग्रीन कार्ड के राशन का वितरण भी नहीं किया गया है। दुकान द्वारा पंचिंग करके रसीद और कार्ड नहीं दिया जाता है। साथ ही कार्ड धारकों को धमकियां दिया जाता है। उक्त सभी विषयों को देखे हुए कार्ड धारियों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मांग की कि नारी शक्ति महिला मंडल 73/09 का लाइसेंस जल्द से जल्द रद्द करते हुए उस पर कानूनी कार्रवाई की जाए। समस्याओं को सुनते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने कहा कि वे तत्काल के तत्काल उक्त जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ किए गए शिकायत की जांच करने जा रहे हैं। और शिकायत सही पाए जाने पर जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर वार्ड सदस्य सिंगो मुर्मू एवं वार्ड सदस्य पातोई सरदार सहित कार्ड धारियों में श्याम सिंह सरदार, संतोष महतो, जगेंद्र मंडल, महिंद्र तांती, शंकर तांती, संजय मंडल, बानिया मंडल, सुमित मंडल एवं अन्य सभी कार्ड धारी उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा