Advertisements
Spread the love

विधायक ने सिरुम निवासी का अस्पताल से कराया 1लाख 70 हजार का बिल माफ…

चाण्डिल (कल्याण पात्रा)  कुकड़ू प्रखंड के सिरुम निवासी माधव सिंह सरदार का पेट संबंधित समस्या होने पर परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तामूलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनका तबीयत बिगड़ने से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया। इस दौरान झामुमो नेता शक्तिपद महतो व इंद्रजीत महतो ने इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया विधायक ने ब्रह्मानंद अस्पताल में 30 हजार रुपये का बिल माफ कराया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया। इलाज के दौरान टीएमएच में उनका निधन हो गया और अस्पताल में उनका बकाया बिल 1 लाख 40 हजार रुपये हो गए। विधायक सविता महतो ने मामले को गंभीरता से लेकर अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 1 लाख 40 हजार रुपये के बिल अस्पताल से माफ कराते हुए मृतक का शव परिजनों को दिलाया। उक्त बात की जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?