Advertisements

सरायकेला के सदर अस्पताल में लेप्रोस्कोपिक कैंप का हुआ आयोजन…
सरायकेला Sanjay : सदर अस्पताल सरायकेला में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के तत्वाधान में तथा सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार की अध्यक्षता में लेप्रोस्कोपिक(बंध्याकरण) कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में महिला बंध्याकरण के लिए धनबाद से आई मेडिकल टीम ने महिलाओं का बंध्याकरण किया. इसके तहत जिले के 30 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. उक्त टीम में चिकित्सक डॉ टी मुनिरत्नम, प्रबंधक रणधीर सिन्हा, ओटी स्टाफ में एएनएम अंजु कुमारी, पम्मी कुमारी, अनिता कुमारी, एनिसेंट, मीरू तथा शांति मुर्मू शामिल थी. मौके पर डॉ चंदन कुमार, बिंदिया कुजूर, प्रसादी खेस, अलका प्रधान तथा सीमा महतो उपस्थित रही.
Advertisements

Related posts:
Saraikela : राष्ट्रीय स्तरीय पर नेशनल ताइक्वांडो चेपियनशिप जूनियर में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल की छात्...
जमशेदपुर : मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 12 छात्रों का अडानी ग्रुप में चयन, विश्वविद्यालय में अडानी ...
Saraikela News : "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने...

