Advertisements
Spread the love

स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य मेला में पंहुचे ईचागढ़ विधायक…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ु प्रखंड के कुकड़ु स्वास्थ्य उपकेंद्र कुकड़ु में शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। विधायक ने स्टालों का मुआयना भी किया। स्वास्थ्य मेला में टीबी, मलेरिया, सर्दी खांसी, उच्च रक्तचाप,सुगर , महिला संबोधित रोगों सहित कुल 15 स्टाल लगाया गया। स्वास्थ्य जांच,खुन जांच, प्रेशर जांच से लेकर कई तरह का जांच किया गया। मरीजों को मुफ्त दवा भी दिया गया। हैम्यूपैथी, आयुस , एलोपैथी व योगा आदि पद्धति के लिए स्टाल लगाया गया । वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दीपक कुमार मांझी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 15 स्टाल लगाया गया, जिसमें मरीजों का रजिस्ट्रेशन ,आंख, बुखार, प्रेशर, सुगर आदि का जांच व मुफ्त दवा वितरण किया गया। मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो,बीस सुत्री अध्यक्ष शक्ति महतो, इन्द्रजीत महतो,नवकिशोर,समशेर अली आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर