Advertisements
Spread the love

आजद को अज्ञात अपराधी ने मारी गोली, घायल अवस्था में टीएमएच ईलाजरत…

जमशेदपुर : जशेदपुर में आये दिनों हत्या जैसे मामला तेजी से बढ़ रहा है वही बीती रात को मानगो चेपापुल के पास अज्ञात अपराधी ने गोली चलाई । बता दे कि बाइक पर सवार अपराधियों ने शुक्रवार रात को साकची निवासी इस्माइल आजाद पर गोली मारी , गोली आजाद के बाएं कंधे पर लगी है.

 

आजाद के साथ मौजूद लोगों ने अपराधियों का पीछा भी किया पर अपराधियों उनपर भी फायरिंग की ओर तेजी से पारडीह की ओर फरार हो गए. घटना के बाद आजाद को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. इधर, सूचना पाकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पहुंचे और घायल का हाल चाल जाना.

बता दें कि घायल इस्माइल आजाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के काफी करीबी माने जाते हैं. वही इस्लाम आजाद पूर्व टाटा वर्कस यूनियन नेता था । वही पुलिस का कहना है कि किसी आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है फिर भी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । लगातार फायरिंग की घटना को लेकर जमशेदपुर वासीयों में भय का माहौल बना हुआ है

You missed