Spread the love

मजदूरों को किया गया गमछा देकर सम्मानित बांटी गई मिठाई…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements
Advertisements

जिले के दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सुधीर मंगलेश ने मजदूर दिवस के शुभ अवसर पर मजदूरों को गमछा भेंट कर सम्मानित तथा सभी बीच आपस में मिठाई बांटी गई। इसके बाद चेहरे पर मुस्कान देखी गई। सुधीर मंगलेश ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को आर्थिक रुप से सशक्त औंर सुदृढ़ बनाने में मजदूरों की भूमिका सर्वोपरि होती हैं। मजदूर ही परिवार, समाज और राष्ट्र का स्तम्भ होता हैं।

रात दिन अपने आजीविका के लिए वो मेहनत तो करता ही हैं। लेकिन साथ ही साथ समाज और राष्ट्र को भी समृद्ध बनाता हैं। खेती से लेकर विज्ञान, शस्त्र निर्माण तक मजदूरों की भूमिका सराहनीय रही हैं। हम सभी समाज के लोगों को मजदूरों को सम्मान देने के साथ साथ उनकी रक्षा औंर सुरक्षा करने आगे बढ़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहिए। देश के भाग्य निर्माण में श्रमिक समाज की निर्विवाद भूमिका रहती है। प्रारम्भ से ही इस वर्ग ने संघर्ष करते हुए अपना विकास किया है।

इतिहास साक्षी है कि एक समतापूर्ण समाज के निर्माण के लिए मजदूरों ने सदैव बलिदान दिया है चाहें वो स्वतंत्रता संग्राम हो या आजादी बाद राष्ट्र निर्माण मजदूर वर्ग का योगदान अविस्मरणीय हैं। उक्त मौके पर रविकांत महतो करमू महतो बबलू महतो शुभम कुमार बलकू महतो कैलाश महतो कृष्ण महतो एवं सुखदेव महतो इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisements

You missed