Advertisements
Spread the love

अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक…

विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना एवं शिकायत पर संज्ञान लें, कार्यालय में आ रहे फरियादियों से मिल उनकी समस्या का निराकरण करें, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े: उपायुक्त…

सरायकेला Sanjay । जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अंचल एवं भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा किया। बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहरा, एलआरडीसी श्रीमती सरोज तिर्की, सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचल कार्यालय अंतर्गत किए जा रहे कार्य जैसे रसीद जमाबंदी, दाखिल ख़ारिज, आपसी बजवारा, परिशोधन सीमांकन, सकसेशन मोटेशन, लगान वसूली, ई-ग्रिवांसेस, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र समेत विभिन्न कार्यों की प्रगति का अंचलवार समीक्षा कर ऐसे कार्य जिसकी गति धीमी है, में सुधारामक प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी अंचल स्तर पर संचालित योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों के साथ आपसी तालमेल स्थापित करते हुए कार्य में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।

इस दौरान जाति प्रमाण पत्र एवं स्थानीय प्रमाण पत्र निर्गत संबंधित कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए योग्य आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस क्रम में उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस कारण के अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट ना करें।

सभी अंचलाधिकारी अवैध खनन पर विशेष निगरानी रखें; संबंधित क्षेत्र एवं स्टॉक यार्ड का औचक निरीक्षण करें: उपायुक्त।

बैठक के दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल नें सभी अंचलाधिकारियों को अवैध खनन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी वाहन से लीगल लेबर या कोयला पत्थर भी जा रहा है तो वाहन ओवर स्पीडिंग या ओवरलोडिंग ना करें यह सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त अवैध खनन से संबंधित क्षेत्र एवं अंतर्राज्यीय सीमाओ पर औचक निरीक्षण कर अवैध खनन एवं परिचालन में संलिप्त लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र अंतर्गत की स्थित स्टॉक यार्ड में भी औचक निरीक्षण कर स्टॉक यार्ड में स्टोर बालू की मात्रा समेत अन्य बिन्दुओ का जायजा लें। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर आ रहे फरियादियों से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को अवश्य मिलकर उनके समस्या समाधान पर चर्चा करते हुए निष्पादन सुनिश्चित करें। ताकि फरियादी/ शिकायतकर्ता को विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े तथा उन्हें बिचौलियों के चक्कर में ना पड़ना पड़े।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा