Advertisements
Spread the love

“सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का निजीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन..

सरायकेला Sanjay । काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला में वाणिज्य विभाग, अर्थशास्त्र विभाग एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में “सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का निजीकरण और भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किए गए उक्त संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुहिता चटर्जी उपस्थित रहीं। डॉ चटर्जी ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था के निजी और सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्रों के बैंकों की अपनी अपनी भूमिका है। दोनों के परस्पर प्रतिस्पर्धा से ही कल्याणकारी राज्य की प्राप्ति होगी।

मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व बैंक अधिकारी सुजॉय राय ने अपने व्याख्यान में बैंक का इतिहास, बैंक के निजीकरण की समस्याओं तथा सिर्फ 10 बैंक डिफॉल्टर की सूची और उनके द्वारा की गई बैंक क्षति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत कॉलेज की छात्राओं द्वारा परंपरागत तरीके से किया गया।

प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। मंच का संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका हर्षिता गुप्ता ने की। आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर लालती तिर्की ने कार्यक्रम के आयोजन में आइक्यूएसी की भूमिका की जानकारी दी। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज महतो ने परिचय सत्र का संचालन किया। वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापिका गौसिया परवीन ने धन्यवाद ज्ञापन की। संगोष्ठी में कॉलेज के सभी शिक्षक और इच्छुक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा