Advertisements
Spread the love

राजस्व एवं विभिन्न विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा,राजस्व एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

Advertisements

जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने राजस्व एवं विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से लंबित दाखिल खारिज मामलों की जानकारी ली गई। वही उपायुक्त पदाधिकारी ने मामलों के ससमय निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। विभिन्न परियोजनाओं में भूमि अधियाचना एफआरए / एनओसी संबंधित मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त में राजस्व कार्यालय एवं संबंधित अंचल अधिकारियों से इस संबंध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई।

जिले के उपायुक्त पदाधिकारी ने जमीन अधिग्रहण के उपरांत ससमय मुआवजे का भुगतान लाभुकों को करने एवं विभिन्न परियोजनाओं को भूमि उपलब्ध कराने के तहत कार्य पूर्ण करने सहित अन्य निर्देश दिए। उक्त मौके पर अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।