Spread the love

मैट्रिक परीक्षा में बालिका उच्च विद्यालय छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिले के कुजू क्षेत्र में कुजू बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओ ने मैट्रिक की परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन किया गया। उक्त विद्यालय की छात्रा पूजा कुमारी ने 90.20% प्रतिशत अंक विद्यालय टॉपर बनी हैं। जबकि अफसाना नूरी 88.60% प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रही हैं। वहीं भूमिका कुमारी ने 87.40℅ प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की तीसरे टॉपर बनी हैं।

Advertisements
Advertisements

छात्राओं ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास कर अपने गांव, माता-पिता व विद्यालय प्रबंधन का नाम रौशन किया गया। इसी बारे में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलदीप प्रसाद ने कहा कि इसी बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 137 छात्राओं ने परीक्षा लिखी थी। इसमें प्रथम स्थान 82 द्वतीय स्थान 43 और तृतीय स्थान लाने वाली मात्र 02 छात्रा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी सफल छात्राओं को बधाई दी गई।

उक्त विद्यालय के सचिव अनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं अपनी लग्न से जीवन में हर इम्तिहान में यूं ही विजय प्राप्त करते रहें यही हमारी शुभकामना हैं।