Advertisements

मानवाधिकार सहयोग संघ के अध्यक्ष शिल्पी शर्मा का हुआ स्वागत…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
मानवाधिकार सहयोग संघ भारत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष शिल्पी शर्मा का स्वागत गोला स्थित दामोदर रेस्टोरेंट के समीप किया गया। आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनबाद से रांची जाने के क्रम में मानवाधिकार के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया। उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सलीम, प्रवक्ता पंकज कुमार, आदर्श का भी स्वागत किया गया। उक्त मौके पर सुनील राज चक्रबर्ती, बबलू राम एवं भरत कुमार सैकड़ों लोग मौजूद थे।