Advertisements
Spread the love

ईचागढ़ पुलिस ने शराब दुकान में चोरी कर चोर फरार, पुलिस ने सुमो को किया जप्त…

चांडिल ;विद्युत महतो । चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर मिलन चौक में बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे चोरी कर भाग रहे एक सुमो गोल्ड वाहन को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि रांची जिला के सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेन्दा चौक पर सरकारी विदेशी शराब दुकान का ताला तोड़कर दुकान का सिग्नेचरएकेन बीयर आदि शराब पेटी लेकर जमशेदपुर की ओर भाग रहा था।

सोनाहातु पुलिस के सुचना पर ईचागढ़ पुलिस टीकर में बैरियर लगाकर जांच कर रही थी, तभी बैरियर पर पुलिस खड़ा देखकर सुमो गोल्ड को घुमाकर सिल्ली की ओर भाग रहा था। पहले से मौजूद मिलन चौक पर बुंडू डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में सोनाहातु पुलिस वाहन जांच कर बदमाशों का तलाशी के दौरान पुलिस वल को देखते ही चालक सहित चार बदमाश चलती सुमो गोल्ड वाहन से छलांग लगाकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।

ईचागढ़ व सोनाहातु पुलिस द्वारा पीछा करने के बाद भी चारों बदमाश भागने में सफल रहा । सोनाहातु पुलिस वाइन से भरे सुमो गोल्ड वाहन को जप्त कर सोनाहातु थाना ले गए। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

You missed