Advertisements
Spread the love

सड़क दुर्घटना में तीन हुए घायल; दो रेफर . . .

सरायकेला संजय

सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के जामबहाल के समीप शुक्रवार की देर शाम घटी एक सड़क दुर्घटना में पैदल चलकर रोड क्रॉस कर रहे जमशेदपुर के विजय कुमार सिंह सहित दो बाइक सवार अभिषेक पाठक और विश्वरूप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रोड एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां विजय कुमार सिंह और अभिषेक पाठक का पैर फ्रैक्चर होने और गंभीर चोटे आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि एक अन्य घायल विश्वरूप शर्मा का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जमशेदपुर गोलमुरी के केबल टाउन निवासी विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपनी कार से किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने सीनी आ रहे थे।

और सीनी जाने के रास्ते का पता पूछने के लिए जामबहाल के समीप सड़क किनारे कार रोककर रोड क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान एचडीएफसी बैंक सरायकेला शाखा में काम करने वाले अभिषेक पाठक अपनी बाइक से विश्वरूप शर्मा के साथ ड्यूटी खत्म कर अपने घर की ओर जा रहे थे।

इसी क्रम में रोड क्रॉस कर रहे विजय कुमार सिंह की टक्कर बाइक से हो गई। और बाइक के भी अनियंत्रित होकर गिरने से घटना में तीनों ही घायल हो गए।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा