Spread the love

माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस पर उमवि महादेवपुर में हुआ रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता   . . .

  • सरायकेला संजय 

माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस के अवसर पर सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय महादेवपुर में विद्यालय की छात्राओं के बीच रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बेहद ही उत्साह के साथ आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाई।

Advertisements
Advertisements

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका स्मिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम में सहायक अध्यापक हिमांशु शेखर सिंह की देखरेख में छात्राओं के बीच रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा अनीशा हेंब्रम, रुकमणी चाकिया, ममता बारला और निक्की मंडल द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई।

मौके पर विद्यालय के सहायक अध्यापक किशोर हेंब्रम सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed