Advertisements

इंटरमीडिएट नामांकन में की गई इस बढ़ोतरी को कम किए जाने की मांग को लेकर छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए फीस में बढ़ोतरी की गई हैं। जिसे घटाए जाने की मांग को लेकर काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला के छात्र संघ ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीएन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता कृष्णा चंद्र राणा, विकास स्वाईं, प्रकाश महतो एवं लक्ष्मण महतो ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि काशी साहू महाविद्यालय सरायकेला आदिवासी बहुल इलाके में स्थित है। और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं शिक्षा के लिए इस पर निर्भर है। जिनमें से अधिकांश आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। इसे देखते हुए बढ़ाए गए फीस पर पुनः चर्चा करते हुए इसे घटाया जाए। ताकि कोई भी जरूरतमंद एवं इच्छुक छात्र नामांकन से वंचित ना रह पाए। छात्र संघ द्वारा प्राचार्य से इस संबंध में छात्र हित में फीस घटाए जाने का आग्रह किया गया है।
Related posts:
Chandil : ड्राइवर ने 28 लाख के ट्रक को चोरी कर 1 लाख 43 हजार में बेचा , 48 घंटों में कपाली पुलिस ने...
सरायकेला : राज्य स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्...
सरायकेला : 62 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने चार को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, चारों जमशेदपुर क...

