मनाई गई राजद 27वां स्थापना दिवस, जिले में पार्टी को मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य हैं : अकबर खान
रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार



जिले के गोपी धर्मशाला में राष्ट्रीय जनता दल 27 वां स्थापना दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मो गुलजार एवं संचालन अशोक यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजनाथ यादव शामिल हुए। युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष अकबर खान, दुलमी प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष मो अली इमाम को मनोनीत किया गया। कहा कि जिले में पार्टी को मजबूती के साथ-साथ धारदार और मजबूत बनाना ही हमारा लक्ष्य हैं।
अकबर खान ने कहा कि हमलोग गरीब गुरबों मजदूरों किसानों की पार्टी है। हमलोग पुर्ण रुप से जनता तथा कार्यकर्ता विश्वास करते हैं। हमेशा सकारात्मक सोच रखें। वहीं हमारे प्रदेश में विकास कार्य हो रहे हैं। इसके बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद, राबड़ी देवी जिंदाबाद, तेजप्रताप यादव जिंदाबाद इत्यादि जमकर नारेबाजी की गई। सभी कार्यकर्ता बीच मिठाईयां बांटी गई।
चेहरे पर खुशी देखने को मिला। उक्त मौके पर मो गोल्डन बेलाल अहमद जकीउल्लाह मो आफताब सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related posts:

