Advertisements

झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति पहुंची सरायकेला; परिसदन में की समीक्षात्मक बैठक…
सरायकेला। संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति सरायकेला पहुंची। जहां सरायकेला स्थित परिसदन के सभागार में झारखंड विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति के सभापति दीपक बिरुवा की अध्यक्षता में लंबित आश्वासन एवं अन्य विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के क्रम में सभापति ने बताया कि 2011 से अब तक लंबित सभी आश्वासनों को लेकर संलग्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, अपर नगर आयुक्त नगर निगम आदित्यपुर गिरजा शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:

