
नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले सुग्रीव महतो…
चांडिल (विद्युत महतो) झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को सरायकेला खरसावां जिला के भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सुग्रीव महतो ने भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया।

वहीं उन्होंने बाबूलाल मरांडी को भगवा गमछा भी भेंट किया। इस दौरान सुग्रीव महतो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा झारखंड प्रदेश के पुराने नेताओं में से एक है। वे अपने कुशल नेतृत्व का लोहा पहले भी मनवा चुके हैं। वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। छोटे से कार्यकर्ताओं के दर्द को वो भली भांति समझते हैं।
निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता निधुराम कुमार ने भी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दिया।
Related posts:

