Spread the love

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पुराना थाना परिसर बाकलतोड़ीया में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड स्तरीय ग्राम प्रधान संघ का एक बैठक किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान संघ का पुनर्गठन किया गया।

 

ज्योति लाल अध्यक्ष व नयन बने ग्राम प्रधान संघ के सचिव…

 

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पुराना थाना परिसर बाकलतोड़ीया में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड स्तरीय ग्राम प्रधान संघ का एक बैठक किया गया। बैठक में ग्राम प्रधान संघ का पुनर्गठन किया गया।

Advertisements
Advertisements

बैठक में सर्वसम्मति से जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी को अध्यक्ष, मुखिया नयन सिंह मुण्डा को सचिव,नगेन सिंह मुण्डा को उपाध्यक्ष, ग्राम प्रधान काशीनाथ सिंह मुण्डा को उप सचिव, ग्राम प्रधान सोनु सिंह मुण्डा को सह सचिव चुना गया।

वहीं अध्यक्ष चुने जाने के बाद ज्योति लाल मांझी ने कहा कि ग्राम सभा को पूर्ण अधिकार देने, सम्मान जनक मानदेय देने ,पेशा कानून को सख्ती से लागू करने , गांवों का विकास फंड ग्राम प्रधानों को देने आदि मांगों पर लगातार आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर ग्राम प्रधान जयदेव दास , सुरेन्द्र महतो,शिव सिंह मुण्डा, प्रधान सिंह मुण्डा,बब्रुवाहन सिंह मुण्डा आदि ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

You missed