Advertisements
Spread the love

नप वार्ड नं 18 से 25 से हल्ला बोल कार्यक्रम में सैकड़ों लोग होंगे शामिल…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी द्वारा आगामी 04 अगस्त 2023 को आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने क्षेत्र के तेलियातु गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान। जनता-जनार्दन को जागरूक कर उन्हें हल्ला बोल कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए आग्रह किया गया। मनोज महतो ने कहा कि पिछले 15 वर्षों लगातार से कांग्रेस पार्टी विधायक के द्वारा क्षेत्र के लोगों को छला जा रहा हैं। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबा प्रसाद के उदासीन रवैये से पूरी जनता परेशान हैं।

वर्तमान बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद जनहित कार्य न कर अपनी झोली भरने में व्यस्त हैं।विधायक अंबा प्रसाद के कार्य से ग्रामीणों में काफी रोष हैं।इसी बाबत आज पतरातू प्रखंड में हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से विधायक को सचेत करेगी या तो कार्य करो या फिर गद्दी छोड़ो।

उक्त मौके पर कुलदीप वर्मा,अखिलेश महतो,विशेश्वर महतो,धर्मवीर महतो,संजय करमाली,कौलेश्वर महतो,गोकुल महतो,सुरेश महतो,राजेश महतो,पंकज मोदी,ओमप्रकाश महतो,झालो देवी,मूलो देवी,पातो देवी,गालों देवी,कदमी देवी,कविता देवी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

You missed