हेंसल में भाजपा नेता गणेश महाली का 47जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ केक काट कर मनाया गया।
राजनगर(रिपोर्ट – रवि कांत गोप):- राजनगर प्रखंड के हेंसल बाजार (बजरंग बली मंदिर के समीप) भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश महाली के समर्थकों ने उनका 47वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से केक काटा कर मनाया।मौके पर उपस्थित गणेश महाली को उनके कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं व बधाई दी। वहीं श्री महाली ने इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता और राजनगर पूर्वी व पश्चिमी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्तओं का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा आज मेरा जन्मदिन पूरे जिले के विभिन्न स्थानों में हमारे समर्थकों द्वारा मनाया जा रहा है। सुबह से ही सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेज रहे है।मैं तहे दिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।
बता दें कि 10 अगस्त भाजपा नेता गणेश महाली का जन्मदिन है,वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी जन्मदिन 10 अगस्त ही है। वहीं गणेश महाली ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी है।
मौके पर कुबेर कांत षाड़ंगी, खिरोद महतो, उज्जवल मोदक, सोमनाथ सोरेन, अमरनाथ गोप ,नारायण महतो ,पवित्र महाकुड़, अजीत मंडल, चंदन कहार ,जगदीश महतो, शिवदुलाल आचार्य, अर्जुन महतो, बीजू बास्के, मंगल करवा, महावीर महतो ,लालचंद महतो ,शंकर सरदार, अमरजीत महतो, महावीर महतो, कार्तिकेश्वर महाकुड़,लालटू महतो, संटू नायक, भरत महाकुड़, राजकुमार गोप एवं कई संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2022/06/Screenshot_2022-06-18-09-05-37-22.jpg)