Advertisements

नारों व चालीयामा में मृतक के परिजनों से मिली विधायक, बंधाया ढांढस….
सरायकेला (संजय मिश्रा) । ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ प्रखंड के नदीसाई पंचायत के नारों निवासी तरणी लायेक का विगत दिनों चौका के पालगम के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी साथ ही नीमडीह प्रखंड के चालीयामा टोला काठालडीह में दशरथ सिंह के दो बेटी का सर्पदंश से मौत हो गई थी। दोनों पीड़ित परिवार से विधायक सविता महतो घर जाकर मिली और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं सांत्वना दी। विधायक ने दोनों परिवार के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी दिया एवं जल्द ही सरकार की ओर से मिलने वाले मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह सरदार, अमित सिन्हा, दीपक, सरत सिंह, बसंत सिंह, हीरा दास आदि परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA : प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का किया गया आयोजन; लंबित आवास को पूर्ण करने हेतु समस्याओं...
सब सुख लहै तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना, गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ भी फल एवं...
RAJNAGAR BREKING : बगराई साई सड़क हादसे में युवक की मौत। पोटका बड़ासिगदी से धोलाडीह अपने बहन और जीजा...

