Advertisements

सावन महोत्सव में महिलाओं ने भक्ति एवं फिल्मी गीतों पर खूब थिरकी, बोले चूडियां, बोले कंगना, हाय मै हो गयी पर …
रांची अर्जुन कुमार । भाजपा महिला मोर्चा राँची जिला ग्रामीण के द्वारा टाटीसिल्वे में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गाया। जिसमें राँची ग्रामीण से लगभग 250 महिलाएं हरे वस्त्र धारण कर पहुंची हुई थी। इस दौरान सभी महिलाओं ने भक्ति एवं फिल्मी गीतों पर खूब थिरकी। महिलाओं ने बोले चूड़ियांए बोले कंगना हाय रे हो गयी…..। चूड़ी जो खनकी हाथ में, गोरी है कलाईयां, पहना दो मुझे हरी हरी चूडियां… सहित नागपुरी गीतों पर झूम उठी । इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ भी उठायी। प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर एवं जिलाध्यक्ष माधुरी देवी ने कहा की बदलते समय के साथ भारतीय पर्व व परंपरा को लोग भूलते जा रहे हैं। व्यस्तता भरी जीवन में एक दूसरे से मिलना भी कम हो गया है। इस तरह के आयोजन से आपस में प्रेम.भाव बना रहता है।
Advertisements

Related posts:
चाकुलिया: स्वामी विवेकानन्द आईटीआई कॉलेज में कैरियर काउंसिलिंग का हुआ आयोजन, 130 छात्र-छात्राओं ने क...
श्रेष्ठ ब्लड डोनेशन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित हुआ जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, उपायुक्त ने पूरी टीम क...
SARAIKELA NEWS : शिविर लगाकर चिन्हित दिव्यांग जनों के बीच किया गया दिव्यांग यंत्रों का वितरण...

