Advertisements
Spread the love

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एसडीओ ने वृद्धजनों के पास पहुंचकर उनका किया सम्मान…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजनों के पास पहुंचकर उनका सम्मान किया। और उनके साथ बातचीत करते हुए उनके अनुभवों को जाना। और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके तहत सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार सरायकेला के कवि टोला स्थित स्थानीय समाजसेवी जलेश कवि के घर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी 86 वर्षीया वृद्ध माता वरुण देवी से मुलाकात कर उनका हाल जाना। और उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सरायकेला अनुमंडलाधिकारी ने उनके पूरे परिवार से मुलाकात की।

Advertisements

इस क्रम में सरायकेला अनुमंडलाधिकारी 91 वर्षीय दिवाधिदेव चटर्जी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुष्प देकर देवाधिदेव चटर्जी का सम्मान किया। इस संबंध में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देश के अनुसार 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिकों मतदाताओं को सम्मानित किया गया है।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर