Advertisements

पिस्टल के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ…
जमशेदपुर (दीप पोल)
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इधर पुलिस युवक को थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार युवक अन्य दो साथियों के साथ शनिवार देर रात 11.30 बजे उरांव बस्ती की सड़कों पर पिस्टल चमका रहा था. इसी बीच बस्ती के लोगों ने उसे पकड़ लिया. बताया जाता है कि युवक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है.
Advertisements

Related posts:
Ranchi खुंटी पुलिस ने जराकेल जंगल से दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया । दोनों सुखराम गुड़िया दस्ते ...
सरायकेला:आपसी समन्वय स्थापित निर्वाचन दायित्वों का करें निर्वहन; निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा न...
सरायकेला -आगामी विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्...

