Advertisements
Spread the love

नुवागढ़ के लाभुकों को राशन नहीं मिलने से आक्रोशित,प्रखंड मुख्यालय पर किया धरना…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हारिया प्रखंड अंतर्गत प्रखंड कार्यालय में राशन नहीं मिलने से आक्रोशित गम्हरिया प्रखंड के नुवागढ़ पंचायत के लाभुकों ने प्रखंड मुख्यालय पर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सैंकड़ों की संख्या में जुटे राशन कार्ड के लाभुक और ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गए।

इस दौरान लाभुकों ने उक्त गांव के डीलर पर समय पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए उक्त दुकानदार को निलंबित करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों और लाभुकों द्वारा बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाने तथा नियमित राशन वितरण सुनिश्चित करने की मांग की।