Advertisements
Spread the love

महालीमोरूप के जगन्नाथपुर में पांच दिवसीय मां मनसा पूजा 24 से आयोजन,26 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध उड़िया यात्रा,लोख्खे शिवो पूजी पाइछी पुअ का मंचन…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत माहलीमोरूप के जगन्नाथपुर में मां मनसा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ आगामी विजयादशमी तिथि को प्रारंभ होगी। जानकारी देते हुए देवीदत्त प्रधान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ 24 अक्टूबर विजयदशमी के दिन घटवारी पूजा के साथ मां मनसा पुजाउत्सव आरंभ होगी। उस दिन तालाब से कलश लाकर मां मनसा मंदिर पर स्थापित की जाएगी। पंडित महेश महापात्र के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजा आरंभ होकर देर रात तक चलेगी। वहीं 25 अक्टूबर के दिन अहले सुबह से ही मां मनसा की पूजा व बलि पूजा होगी।

तत्पश्चात प्रसाद वितरण की जाएगी एवं शाम को उड़ीसा के बालेश्वर के प्रसिद्ध नाटक मंडली यात्रा श्री पंचोसखा के द्वारा “सधवा साजिछी; विधवा वेश’ ओड़िआ जात्रा का मंचन की जाएगी। 26 अक्टूबर को सुबह से मां मनसा पूजा एवं रात को उड़िया यात्रा “लोख्खे शिवो पूजी पाइछी पुअ” उसी नाटक मंडली द्वारा मंचन की जाएगी। 27 अक्टूबर को सुबह मां मनसा की पूजा एवं प्रसाद वितरण तथा रात को मां मनसा जात गायन कार्यक्रम होगी एवं पांचवें दिन 28 अक्टूबर के दिन सुबह मां मनसा की पूजा उसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। एवं शाम 5:00 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ आयोजित होगी।

पूजा आयोजन समिति क्षेत्र के सभी लोगों को सादर आमंत्रित होने की अपील की है। क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग माता के दरबार में पहुंचते हैं जिसमे क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई के साथ साथ क्षेत्र के कई जाने माने दिग्गज हस्तियां पहुंच कर पूजा अर्चना व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। इधर आयोजन समिति पूजा के सफल संचालन हेतु व मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं रंगाई पुताई का कार्य में जोर-शोर से लगी हुई है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?