Advertisements
Spread the love

आंशिक होगा चंद्रग्रहण 28 औंर 29 अक्टूबर…

रामगढ़:इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

आंशिक चंद्र ग्रहण 28 औंर 29 अक्टूबर 2023 (6-7 कार्तिक, शक संवत 1945 ) को घटित होगा। हालांकि चंद्रमा 28 अक्टूबर 2023 की मध्य रात्रिकालीन को उपछाया में प्रवेश करेगा। चंद्रग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर 2023 के शुरुआती घंटे में आरंभ होगी। चंद्र ग्रहण मध्य रात्रिकालीन के आसपास भारत के सभी स्थानों से दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमरीका, उत्तर-पूर्वी उत्तरी अमरीका, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्रों से दिखाई देगा। चंद्रग्रहण की प्रच्छाया प्रावस्था 29 अक्टूबर 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार 01 बजकर 05 मिनट पर आरंभ होकर भारतीय मानक समय 02 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।

चंद्रग्रहण की अवधि 01 घंटा 19 मिनट बहुत कम परिमाण 0.126 के साथ होगी। पुरे भारत देशभर में दिखाई देने वाला अगला चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 को होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। भारत में दिखाई देने वाला विगत वर्ष आखिरी चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 को था। यह पूर्ण ग्रहण था। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा को घटित होता हैं। जब पृथ्वी, सूर्य औंर चंद्रमा के बीच आ जाती हैं।

ये तीनों एक सीधी रेखा में स्थित हो जाते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण तब घटित होता हैं। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से आवृत हो जाता हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण तब घटित होता हैं। जब चंद्रमा का एक हिस्सा ही पृथ्वी की प्रच्छाया से ढक पाता हैं।

You missed