Spread the love

शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत खरसावां हाई स्कूल के बच्चों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा व उपकरणों की ली जानकारी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला: खरसावां हाई स्कूल के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों ने अपने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला का दौरा किया. इस दौरान अस्पताल भ्रमण करते हुए स्कूली बच्चों ने सदर अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, विभागीय गतिविधियों एवं स्वास्थ्य उपकरणों की जानकारी ली.

अस्पताल प्रबंधक संजीत राय ने इस अवसर पर सभी स्कूली बच्चों को सदर अस्पताल के सभी विभागों का भ्रमण करते हुए उससे से संबंधित सभी किए जा रहे कार्यों सारी जानकारी दी। साथ ही अस्पताल के सभी विभागों का भ्रमण भी कराया.

इस दौरान बच्चों ने विभागों में इस्तेमाल किए जा रहे विभिन्न स्वास्थ्य उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक सहित अस्पताल के कर्मी मौजूद रहे. स्कूली बच्चे सदर अस्पताल का भ्रमण कर और जानकारी प्राप्त कर काफी उत्साहित नजर आए।

You missed