Advertisements

एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बना एफ सी मासू
- राँची /अनगड़ा ।
जयराम स्पोर्ट्स क्लब बीसा के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब एफ सी मासू ने जीता।बीसा पंचायत सचिवालय मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 5-3 से हराया। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप एक खस्सी एवं उपविजेता टीम को एक खस्सी दिया गया। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लिया था। मुख्य अतिथि अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव एवं विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो, बीसा मुखिया मंजोती देवी,पुसुवा लोहरा, गणेश भोगता आदि उपस्थित थे। दीपा उरांव ने कहा कि आज के इस दौर में खेल बहुत जरूरी है इस प्रकार आयोजन होने से क्षेत्रीय प्रतिभा निखरकर सामने आता है।इस मैच को सफल बनाने में बिविषण, रामदेव,पीकेशवर, जुकेशवर, रोहित सोनाराम,बालकिशोर, प्रेम,केसों, धीरज, आदि का अहम् योगदान रहा।
Advertisements

Related posts:
आज भी युवाओं कं रगों में शहीदों का खून दौड़ रहा है, जल,जंगल,जमीन की लड़ाई में अपना अधिकार लेकर रहेगें
सरायकेला:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के तहत एक दिवसीय...
KOLHAN NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री रधुवार ने किया हेमंत सरकार पर वार, कहा राज्य की राजनिति की अस्थिरता...

