Spread the love

डॉक्टर इरफान अंसारी को जमशेदपुर जाने के दौरान कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुरमू चौक में कांग्रेसकार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी से स्वागत किया…

चांडिल:कल्याण पात्रा

Advertisements
Advertisements

चांडिल: झारखंड के जामताड़ा विधायक सह झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी को जमशेदपुर जाने के दौरान कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुरमू चौक में सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होने पत्रकारों से भी बातचीत किया।

साथ ही झारखंड के विस्थापित जो आज रांची के राजभवन धरणा प्रर्दशन के लिए गए है। उनके बारे मे उन्होंने बताया कि ये सब बीजेपी की चाल है अठारह साल उनकी सरकार रही। मगर कभी भी उन्होंने विस्थापितों पर ध्यान नही दिया। इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार हमेशा विस्थापितों के साथ खड़ी रहेगी।

इस दौरान सरायकेला खरसावां पूर्व जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन अंसारी, गुर्जर अंसारी, मोहम्मद सिकंदर अंसारी, यस अली खान, कलीम अंसारी मौजूद रहे।