Advertisements
Spread the love

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली में पेंशन हेतु शिविर का आयोजन किया गया…

चांडिल:कल्याण पात्रा

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली , नगर परिषद कपाली भवन परिसर आज मुख्यमंत्री वृद्धावस्था, राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोस्ताहन, एचआइवी/एआईडीएस पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन हेतु शिविर का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईचागढ़ विधायक सविता महतो चांडिल प्रखंड अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में सविता महतो ने बताया कि जिन नए लोगो को सरकार द्वारा पेंशन स्वकृति नही हुआ है। वह व्यक्ति आए और फार्म भरे उसे हमारे सरकार के माध्यम से जल्द ही पेंशन मिलेगा। नए 30 व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है। पहले आवेदन में देने वाले व्यक्ति का पेंशन पेंडिंग था उस पेंशनधारी का पेंशन अभी चालू हो रहा है। सभी लोगो को विधायक सविता महतो के हाथों के द्वारा फार्म दिया गया।

You missed