Advertisements

साप्ताहिक जनता दरबार में पहुंचा पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह में अवैध रूप से अतिक्रमण का मामला; माझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष ने समस्या के निराकरण की मांग की…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में पारंपरिक ग्राम सभा हथियाडीह के मांझी बाबा सह ग्राम अध्यक्ष राज हंसदा और ग्रामीण उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम हथियाडीह में जियाडा द्वारा गांव का फुटबॉल मैदान और रास्ता का अधिग्रहण किया गया है।
जिस कारण से ग्रामीणों को समस्या हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग किया गया कि ग्रामीणों के लिए नया फुटबॉल मैदान एवं वहां तक के आवागमन के लिए रास्ता एवं CSR मद से गांव का विकास किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश मुर्मू, गणेश मांझी, गुरुचरण मांझी, रश्मि मुर्मू, सकरी मांझी तथा पानू मुर्मू एवं अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
Related posts:
समाजसेवी अमित महतो के सहयोग से पार्थिव शरीर इंडिगो फ्लाइट में दिल्ली से पहुंचा रांची, शव गांव पहुंचन...
एसएच एंड डब्ल्यूपी हेल्थ एंबेसडर एंड मैसेंजर के द्वितीय बैच के एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन...
Saraikela News : जिले मे मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज; 4 कोरोना को मात देकर हुए स्वस्थ. एक्टिव केस...

