Advertisements

सेईको काई इंटरनेशनल के कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में सफल हुए 10 कराटेकार…
सरायकेला- संजय मिश्रा
Advertisements

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय खरसावां मे सेईको काई इंटरनेशनल कराटे सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय बेल्ट अपग्रेडेशन परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक सह मुख्य परीक्षक सेनशाई गणेश सी कालिंदी की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
बेल्ट अपग्रेडेशन परीक्षा में कनिका सरदार लाल बेल्ट, तृषा मुंडा पीला बेल्ट, निहारिका मुंडा पीला बेल्ट, वनित राज सिंह मुंडा, प्रीति नायक, सीमा बेहरा, मनीषा रजक, मान्यता पुष्टि, रितु रजक व आनंद रविदास पीला बेल्ट की अपग्रेडेशन परीक्षा में सफल हुए। सभी कराटेकारो को अपग्रेडेशन परीक्षा पास होने पर प्रशिक्षक सह मुख्य परीक्षक गणेश सी कालिंदी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। मौके पर प्रशिक्षक संगीता कालिंदी समेत अन्य उपस्थित रहे।
Related posts:
आपदा को अवसर बनाने वाले कुछ लालची प्रवृत्ति के लोगों के कारण व्यापारियों की छवि धूमिल हो रही है। वर्...
आजसू नेता हरेलाल महतो की गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता कर रहे है प्रदर्शन, आजसू कार्यकर्ताओं ने...
Rajnagar News : राजनगर में एक फल दुकान से निकला जहरीला कोबरा सांप। सांपो के रक्षक रवि महतो के द्वार...

